छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकूबाजी से सनसनी, 5-6 युवकों ने रूपांशों यादव पर 6-7 बार किया वार, अस्पताल में भर्ती

रायपुर में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है. कुशालपुर पेट्रोल पंप के पास 5 से 6 युवकों ने रूपांशों यादव नाम के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने युवक पर 6 से 7 बार चाकू से वार किए, जिससे उसके सीने, कंधे, पैर और कमर के नीचे गंभीर चोटें आई हैं. घायल युवक को इलाज के लिए गायत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *