रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
रायगढ़ जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 9,400 रुपये नकद, ताश की दो गड्डियां और दो प्लास्टिक बोरियां बरामद की हैं. पहली कार्रवाई बाउलीकुआं क्षेत्र में की गई, जहां से तीन आरोपी पकड़े गए.
