छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, ₹3100 प्रति क्विंटल की दर तय, सीएम साय ने कर दी बड़ी घोषणा
Chhattisgarh Dhaan Khareedi: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो रहा है. राज्य सरकार 27.50 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी. प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी होगी. किसानों की सुविधा के लिए 360 नए केंद्रों के साथ अब प्रदेश में कुल 3100 केंद्रों पर खरीदी होगी.
