दुर्ग में 9 एकड़ जमीन, चारों ओर केला-पपीता और बीच में लाखों रुपए किलो वाली खेती
दुर्ग जिले के समोदा गांव में करीब 9 एकड़ खेत में अफीम की अवैध खेती का बड़ा खुलासा हुआ है. खेत में चारों ओर केले और पपीते की फसल लगाकर बीच में अफीम के पौधे उगाए गए थे ताकि किसी को शक न हो. एक बच्चे द्वारा खींची गई तस्वीर से मामला सामने आया. पुलिस, प्रशासन और नारकोटिक्स एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं.
