छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा पारा, पारा सामान्य से 2-3°C ऊपर, फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3°C अधिक दर्ज किया जा रहा है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम 15.1°C अंबिकापुर में रहा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है.