छत्तीसगढ़

Video: विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे सरेंडर कर चुके 78 नक्सली, मंत्री-विधायक से मिले

रिपोर्ट- आकाश शुक्ला, रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र चल रहा है. सभी विधायक सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे हैं. जनता से जुड़े तमाम मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने है. इस बीच आज (शुक्रवार) 78 आत्मसमर्पित नक्सली विधानसभा पहुंचे. वे विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए सदन पहुंचे. इस दौरान सभी ने मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात की. कांग्रेसी विधायक कवाली लखमा ने भी उनसे चर्चा की. बताते चलें कि राज्य में नक्सली लगातार सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. वहीं नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन के तहत सुरक्षाबल भी लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं. पिछले महीने मुठभेड़ में दर्जनों नक्सली मारे गए. प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का अभियान बदस्तूर जारी है.