1 महीने से लापता नाबालिग लड़की, थाने के चक्कर काटते थक गए परिजन, अब कलेक्टर से गुहार
Bilaspur News: लापता बच्ची की मां ने लोकल 18 को बताया कि वह बेटी के साथ मेला देखने गई थीं. दोनों मेला देखकर घर लौटे. बेटी ने खाना खाया और शाम को वह अचानक कहीं चली गई. उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है.
