छत्तीसगढ़

पशुपालकों के लिए सोने पर सुहागा! बरसींम घास की एक बार बोवाई, 5 बार फायदा, जानिए फायदे

Surguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में बरसींम की खास किस्म किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. यह कम लागत और समय में 4-5 बार कटाई देती है और पशुओं के दूध उत्पादन में मदद करती है. कृषि एक्सपर्ट ने इसका आसान खेती तरीका भी बताया है, जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है.