छत्तीसगढ़

Ground Report: रायपुर के जर्जर घर! 1 हजार परिवार मौत के साए में

रायपुर के वाल्मिकी नगर में 1 हजार से ज्यादा परिवार जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं. छत और दीवारों का प्लास्टर गिर रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. नगर निगम पुनर्वास की तैयारी कर रहा है, लेकिन लोगों ने यहीं पक्का आवास देने की मांग की है.