छत्तीसगढ़

ट्रेन यात्रियों को गर्मी से राहत, रायपुर रेलवे स्टेशन पर मिस्टिंग शावर सिस्टम शुरू

रिपोर्ट- विशू शुक्ला, रायपुर. छत्तीसगढ़ में सूरज की तेज तपिश और भीषण गर्मी ने अभी से ही लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी हुई हैं. रायपुर रेलवे स्टेशन यात्रियों से भरा हुआ है. ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए रेलवे ने मिस्टिंग शावर सिस्टम शुरु कर दिया है, जिससे ठंडे पानी की बौछार होती है और भीषण गर्मी से यात्रियों को काफी राहत मिल रही है.