नाबालिग बच्चों पर ऐसा सितम, स्कूल जाने की उम्र में मजदूरी, मामला वायरल होने के बाद नींद से उठा प्रशासन
अंबिकापुर के ब्रह्म वार्ड स्थित राममंदिर गली से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां नाली निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चियों से मजदूरी कराई जा रही थी. कैमरा पहुंचते ही ठेकेदार मौके से फरार हो गया, जिससे ठेकेदारी व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
