इंसान ही नहीं बेजुबान जीवों पर भीषण गर्मी का कहर, 150 से अधिक चमगादड़ों की मौत, लोगों का दहल गया दिल
लगातार बढ़ते तापमान का असर वन्य जीवों और पक्षियों पर पड़ रहा है. छत्तीसगढ़ के कोरबा पाली क्षेत्र के नौकौनिया तालाब के पास बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो गई है. माना जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी इनके लिए जानलेवा साबित हो रही है.
