कोई सुनने वाला नहीं! मकानों की छत तोड़ रही दम, गंदगी से पटी नालियां, बीमार पड़ रहे लोग, पार्षद पर बरसे ग्रामीण
जगदलपुर के वार्ड 48 कुशा भाऊ में अटल आवास की जर्जर छतें और गंदी नालियां खतरा बनी, रहवासी पार्षद पूनम सिन्हा और भाजपा पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. बीते कई महीनों से अटल आवास की नालियों की सफाई भी नहीं हुई है और वार्ड की महिलाएं पार्षद को कोसते हुई नजर आ रही हैं.
