छत्तीसगढ़

90 साल की सास को पीठ पर ढोकर 9 KM चली बहू, गरीबी ने किया मजबूर, भावुक करने वाली तस्वीर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की पहुंच को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. एक बहू अपनी 90 वर्षीय बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर पेंशन दिलाने के लिए करीब 9 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुई.