छत्तीसगढ़

“बच्चे का पैर अकड़ रहा है, झाड़-फूंक करा दूंगी!”, मददगार बनकर आई महिला, फिर 1 माह के बच्चे को लेकर हुई फरार

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अस्पताल में इलाज कराने आए एक पहाड़ी कोरवा परिवार का भरोसा जीतकर एक अज्ञात महिला उनके 1 महीने के बीमार बच्चे को चोरी कर फरार हो गई. पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है.