छत्तीसगढ़

‘आधे दाम में गोल्‍ड ले लो’, तुलसी के पौधे के नीचे खजाने की कहानी! 1 किलो नकली सोने के साथ 5 ठग गिरफ्तार

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में खजाना मिलने की झूठी कहानी सुनाकर नकली सोना बेचने वाले 5 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक मजदूर से 10 हजार रुपये लेकर ठगी की गई. उनके पास से 1 किलो 242 ग्राम नकली सोना बरामद हुआ.