IAS Love Story: UPSC परीक्षा में 50वीं और 51वीं रैंक वाले एक-दूसरे को दे बैठे दिल, 31 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा कलेक्टर
UPSC topper love story: यूपीएससी की परीक्षा ने उन्हें आईएएस बनाया लेकिन मसूरी की ट्रेनिंग ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. 2017 की सिविल सेवा परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल करने वाली प्रतिष्ठा ममगाईं और 51वीं रैंक पाने वाले संबित मिश्रा की मुलाकात LBSNAA में हुई. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली, फिर शादी हुई और आज दोनों देश की प्रशासनिक सेवा में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं.प्रतिष्ठा ममगाईं इस समय छत्तीसगढ़ की सबसे युवा जिला कलेक्टर हैं.उनकी सफलता और लव स्टोरी आज हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है..
