छत्तीसगढ़ का जंगली फल, बरसात में सिर्फ एक महीने देता है खट्टे-मीठे स्वाद का मजा, कहते हैं आयुर्वेदिक फल कैथ
बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर बरसात के मौसम में जंगल से लाया गया कैथ बिक रहा है. कैथ अपने खट्टे-मीठे स्वाद और चटनी के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. विक्रेता के अनुसार यह रतनपुर के जंगलों से आता है और केवल बरसात में ही उपलब्ध होता है. छोटा कैथ 10 रुपये और बड़ा 20 रुपये में मिल रहा है.
