Othersमुख्य पेज

कब है डाक विभाग में 23757 पोस्ट भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख? फौरन करें अप्लाई

आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त हो, इससे पहले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाक विभाग में इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चयन के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

अगर आप बिना डाक विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योंकि हाल में डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) शेड्यूल-।। (जुलाई-2026) के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के कुल 23757 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अब नजदीक आ रही है। आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त हो, इससे पहले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाक विभाग में इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चयन के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। चलिए जानते हैं कि कब है इसकी आखिरी तारीख।
कब है आवेदन

डाक विभाग की इस भर्ती की शुरुआत 31 अगस्त से ऑनलाइन वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुरू हुआ। वहीं, आवेदन फॉर्म 2 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे) तक भरे जाएंगे। यानी 21 सितंबर से पहले आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन ?

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। साथ ही जिस सर्किल से आप फॉर्म भर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए (उम्र की गणना 21 सितंबर 2026 के आधार पर होगी)। नियमानुसार SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष तक की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी। हालांकि, महिला, SC, ST, PwBD और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
आवेदन में गलती सुधारने का मौका

अगर आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार से कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का मौका भी मिलेगा। आवेदन सुधार विंडो 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।
कंप्यूटर और साइकिल चलाने का आना है जरूरी

शैक्षणिक योग्यता के अलावा उम्मीदवार के पास कुछ अन्य योग्यताएं भी होनी चाहिए। उसे कंप्यूटर का भरपूर नॉलेज होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को साइकिल चलाना आना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। कंप्यूटर सिस्टम उम्मीदवारों के अंकों की गणना चार दशमलव स्थानों तक करेगा और इसी आधार पर मेरिट तैयार होगी। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
किस राज्य में कितनी भर्ती ?

इस भर्ती अभियान के तहत देश के अलग-अलग पोस्टल सर्किलों में BPM, ABPM और डाक सेवक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जानिए किस राज्य में कितनी भर्ती-

महाराष्ट्र: 2297 पद

तमिलनाडुः 2118 पद

उत्तर प्रदेश: 1691 पद

पश्चिम बंगालः 1619 पद

मध्य प्रदेश: 1450 पद

झारखंड: 1379 पद

केरल: 1373 पद

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र: 1354 पद

ओडिशाः 1353 पद

कर्नाटकः 1116 पद

बिहार: 1098 पद
सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में भर्तियां

अगर राज्यवार रिक्तियों पर नजर डालें, तो सबसे बड़ा मौका महाराष्ट्र के युवाओं के लिए है। वहां सबसे ज्यादा 2,297 पदों पर वैकेंसी निकली है, जो खासतौर पर मराठी भाषा जानने वालों के लिए एक बड़ी सौगात है। इसके ठीक पीछे तमिलनाडु का नंबर आता है, जहां 2,118 पद खाली हैं।
कैसे करें आवेदन, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से होगी शुरुआत

  1. सबसे पहले इंडिया पोस्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
  2. यहां ग्रामीण डाक सेवक (GDS) वाले पेज पर जाकर क्लिक हियर टू रजिस्टर के लिंक पर जाएं।
  3. इसके बाद न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर जाएं।
  4. सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर और इसके बाद ईमेल आईडी भरकर ओटीपी वेरिफिकेशन करें।
  5. इसके बाद नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करके। अपनी बेसिक जानकारी देनी होगी।
  6. अपना नाम, जन्मतिथि, जेंडर,पिता का नाम, माता का नाम, कम्युनिटी सेलेक्ट करें। इसके बाद कंप्लीट बटन पर क्लिक करें।
  7. आपका रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट हो जाएगा।
  8. रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट लॉगिन का का विकल्प आएगा। इसपर क्लिक करें।
  9. इसके बाद अपना यूजर आईडी की जगह रजिस्ट्रेशन नंबर भरें। इसके बाद पासपर्ड भरकर लॉगइन करें।
  10. इसके बाद मोबाइल नंबर पर फिर से ओटीपी जाएगा। वेरिफाई होने के बाद आप नए डैशबोर्ड पर चले जाएंगे।
  11. यहां आपको अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा। आपके सामने पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स, पोस्ट प्रेफरेंस, अपलोड 12. डॉक्यूमेंट्स इन स्टेप्स में आपको पूरा फॉर्म कंप्लीट करना होगा। ध्यान रखें कि स्पेलिंग या किसी भी तरह की गलती ना करें।
  12. सभी विकल्प में डिटेल भरकर सेव एंड नेक्स्टकरते रहें।
  13. इसके बाद आपके सामने एप्लिकेशन फीस भरने का पेमेंट आ जाएगा। आप ऑनलाइन इसका भुगतान कर सकेंगे। ऐसे में आपकी अप्लीकेशन फॉर्म कंप्लीट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *