छत्तीसगढ़

CGPSC 2025 एग्जाम में फंसा पेंच, अचानक इंटरव्यू हुआ स्थगित; नई तारीखों का होगा ऐलान

CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 विभागों के 265 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है. बताया गया है कि अब इंटरव्यू के लिए जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. तब तक अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार करना होगा और अपनी तैयारी को मजबूत करना होगा. किन कारणों से इंटरव्यू के प्रोसेस को रोका गया है. अभी यह नहीं पता चल पाया है.