छत्तीसगढ़

Opinion: झीरम घाटी नरसंहार में सजा के ऐलान के बाद भी ‘अधूरे न्याय’ के सवाल, कांग्रेसी क्यों बजा रहे गाल?

झीरम घाटी नक्सली हमला छत्तीसगढ़ की छाती पर किसी नासूर की तरह मौजूद था. अब NIA कोर्ट ने इस हमले में दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. 13 साल लंबे चले इस ट्रायल के बाद कोर्ट का फैसला सामने आया है. लेकिन फैसला सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं में खुशी या संतोष का माहौल नहीं है. उन्होंने इसे अधूरा न्याय बताया है.