रेलवे के कबाड़ से बन रहीं शानदार कलाकृतियां! पुराने लोहे से बनाई भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा, जानें कर्मचारियों का अनोखा जुगाड़
रेलवे में हर दिन बड़ी मात्रा में ऐसा सामान निकलता है, जिसकी व्यवहारिक उपयोगिता खत्म हो जाती है. पुराने लोहे के पार्ट्स, गुड्स ट्रेन के सामान, स्लीपर और कई तरह के उपकरण स्क्रैप में चले जाते हैं. ऐसे सामान को नीलाम करने के बजाय जहां संभव है, वहां उसका रचनात्मक इस्तेमाल किया जा रहा है. कर्मचारी अपनी तकनीकी जानकारी और हुनर से इन्हीं लोहे के टुकड़ों को अलग-अलग आकृतियों में ढाल रहे हैं.कबाड़ से जुगाड़ के तहत पुराने लोहे को पहले जरूरत के मुताबिक काटा जाता है. इसके बाद अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर उन्हें मनचाहा आकार दिया जाता है.
