छत्तीसगढ़

IND-W vs ZIM-W: सिर्फ 250 में रायपुर स्टेडियम जाकर देख सकेंगे मैच, कब से शुरू होगी टिकट की बिक्री; जानें सब कुछ

IND-W vs ZIM-W: भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के तीन टी20 मैचों के सारे मुकाबले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले जाएंगे. अब इसको लेकर टिकट के प्राइज सामने आ गए हैं. सबसे सस्ती टिकट 250 रुपए में मिल रही है. इसके अलावा कॉम्बो टिकट के दाम भी कम रखे गए हैं, जो 450 रुपए में मिल रहे हैं. इसमें आप तीनों मैच स्टेडियम में जाकर देख सकते हैं. टिकट बिक्री की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी.