बनारसी साड़ियों का क्रेज, 150 से ज्यादा वैरायटी देख महिलाएं दीवानी! देखें कलेक्शन
Ambikapur Banarsi Saree Collection: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में इन दिनों बनारसी साड़ियों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और खासतौर पर गर्मी के मौसम में लाइट वेट साड़ियों की मांग बढ़ गई है. गोरखपुर के सुनवेश तिवारी यहां बनारसी हैंडलूम का स्टॉल लगाकर करीब 150 से ज्यादा वैरायटी की साड़ियां बेच रहे हैं. उनके कलेक्शन में बनारसी सिल्क, रेशम सिल्क, मूंगा सिल्क और कोसा फैब्रिक से बनी साड़ियां शामिल हैं. साड़ियों की कीमत 1000 रुपये से शुरू होकर करीब 18,500 रुपये तक जाती है. ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया के कारण उनका पारिवारिक हैंडलूम व्यवसाय लगातार आगे बढ़ रहा है.
