पानी की ठंडक को बिलासपुरिया स्टाइल में आजमाएं, मजा ही कुछ और होगा, आप भी बोलेंगे- वाह!
Desi Jugad For Cooling Water: बिलासपुर में बढ़ती गर्मी के बीच सिम्स चौक स्थित मुन्ना जींस के संचालक ने पानी ठंडा करने का अनोखा जुगाड़ अपनाया है. दुकान में फ्रिज या घड़ा रखने की जगह नहीं होने के कारण वे AC की ठंडी हवा के सामने पानी की बोतलें रख देते हैं. इससे पानी हल्का ठंडा हो जाता है, जिसे ग्राहक आसानी से पी लेते हैं.
