छत्तीसगढ़

सिर्फ 5 घंटे खोलते दुकान और कर लेते 10,000 की कमाई! अंबिकापुर में 50 सालों से बरकरार स्वाद का दबदबा

Ambikapur Famous Auto Chilla Seller: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का मूंग चीला इन दिनों लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है. वह अपने ऑटो में मूंग चीला बेचते हैं और रोजाना शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रहती है. खास बात यह है कि करीब 5 घंटे में तैयार होने वाला मूंग चीला उतने ही समय में बिक भी जाता है. पवन शर्मा रोज करीब 500 पीस मूंग चीला बेचकर लगभग 10 हजार रुपये तक की कमाई कर लेते हैं. स्वादिष्ट चटनी और खास अंदाज में बनने वाला यह स्ट्रीट फूड अब अंबिकापुर की पहचान बन चुका है.