आम के पेड़ों से झड़ रहे छोटे-छोटे फल? ये 5 गलती कर रहे किसान, तुरंत सुधारें वरना होगा भारी नुकसान!
Mango Care Tips: मार्च महीने में आम के पेड़ों पर मौर से फल बनने की प्रक्रिया शुरू होती है, लेकिन इस समय फल झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है. मौसम में बदलाव, कीट-रोग और गलत सिंचाई के कारण किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार सही समय पर दवाओं का छिड़काव और देखभाल करने से इस समस्या को रोका जा सकता है. पाउडरी मिल्ड्यू और कीटों से बचाव के लिए सल्फर और अन्य कीटनाशकों का उपयोग जरूरी बताया गया है. सही प्रबंधन अपनाकर किसान अपनी आम की फसल को सुरक्षित रख सकते हैं और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.
