छत्तीसगढ़

महासमुंद: खल्लारी मंदिर में रोपवे टूटने 1 महिला श्रद्धालु की मौत, 13 घायल

महासमुंद के खल्लारी माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रोपवे का केबल टूटने से 1 महिला आयुषी की मौत हो गई है. यहां ट्रॉली झटके के साथ नीचे आई और दर्जन भर श्रद्धालु घायल हो गए. कुछ की हालत गंभीर है. प्रशासन ने रोपवे सेवा बंद कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस पर सवाल उठ रहे हैं.