दिन में तेज धूप, जल्द बढ़ेगा पारा! फिर बदलेंगे हालात, गरज-चमक और तेज हवाओं के भी संकेत
Chaattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से 2-3°C कम दर्ज किया गया. अगले 4 दिनों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है. राजनांदगांव में अधिकतम 38°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 17°C तापमान रिकॉर्ड हुआ. आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.
