पेड़ों से बरस रहा ‘सोना’! छत्तीसगढ़ में ऐसे कमाई कर रहे लोग, जानें तरीका
Mahua flower collection business : बालोद जिले के बड़भूम गांव में महुआ कलेक्शन से ग्रामीणों की आय बढ़ रही है. पिछले 15 दिनों से संग्रह जारी है और उमस के कारण अधिक फूल झड़ रहे हैं. सूखा महुआ 45 रुपए किलो बिक रहा है, जिससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो रही हैं. यह कार्य अक्षय तृतीया तक जारी रहेगा.
