25 पैसे की चाय से शुरू सफर, आज भी स्वाद वही, जानिए छत्तीसगढ़ के साहू भंडार की गजब कहानी
बालोद के घड़ी चौक स्थित 30 साल पुराने साहू जलेबी समोसा भंडार में स्वाद का जादू बरकरार है. यहां रोज 400 समोसे, 200 बड़ा और किलोभर जलेबी बिकती है. 25 रुपये की नाश्ता प्लेट, सस्ती चाय और कढ़ी-चटनी के साथ परोसा जाने वाला स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
