TMC की वापसी नहीं… ममता बनर्जी पर CM विष्णु देव साय का निशाना, बोले- डर से बौखला गई है दीदी
पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज होती जा रही है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हार के डर से परेशान हैं और इस बार उनकी सरकार नहीं बनने वाली. विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में लोगों में टीएमसी सरकार के खिलाफ नाराजगी है. उनका कहना है कि पिछले 15 सालों में आम लोगों को उम्मीद के मुताबिक विकास नहीं मिला. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन, सही तरीके से लागू नहीं की गईं. भवानीपुर सीट को लेकर भी राजनीति गरमा गई है. बीजेपी का दावा है कि यहां करीब 47,000 वोटर्स के नाम हटाए गए हैं, जो एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. पार्टी लगातार ममता सरकार पर आरोप लगा रही है और 14 सूत्रीय आरोप पत्र भी जारी किया गया है.
