छत्तीसगढ़

नशे में बेटे ने माता-पिता पर बरसाया डंडा, बुजुर्ग दंपती घायल, पैसे मांगने पर मना करना पड़ा भारी

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट कर दी. इस घटना में बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.