छत्तीसगढ़

सरगुजा में बदली परंपरा! अब भाजी नहीं, टमाटर की बन रही ‘सुकटी’, बढ़ रही डिमांड

Surguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्रामीण पारंपरिक तकनीक से टमाटर की सूकटी तैयार कर रहे हैं. इसे पहले उबालकर सुखाया जाता है और बाद में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. यह तरीका फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है.