सब्जी-भाजी की खेती ने बनाया आत्मनिर्भर, अब समूह की हर महिला कर रही कमाई
Bilaspur News: समूह की सभी महिलाएं जरूरत के अनुसार सुबह खेत में पहुंचती हैं और फसलों की देखभाल करती हैं. सिंचाई, खरपतवार निकालने और अन्य कृषि कार्यों को मिल-जुलकर पूरा किया जाता है. सामूहिक प्रयासों की वजह से खेती सफल हो रही है और उत्पादन में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
