बदलते बस्तर की तस्वीर, सरेंडर माओवादी दंपत्ति की दुकान पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, जानिए क्या किया?
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला एक छोटी सी किराना दुकान के बाहर रुका. यह दुकान कभी नक्सली संगठन का हिस्सा रहे और अब मुख्यधारा में लौट चुके एक दंपत्ति की है, जहां सीएम ने खुद पानी की बोतल खरीदी.
