Alert! अगर मोबाइल पर आए ई-चालान का मैसेज, तो खोलने की न करें भूल, क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
Cyber Fraud: रायपुर के मुकुट नगर में रहने वाली एक महिला के मोबाइल पर ट्रैफिक पुलिस के नाम से फर्जी ई चालान और एपीके फाइल भेजकर 3.67 लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से ऐसी संदेहास्पद फाइलों को न खोलने की अपील की है.
