रायपुर स्काईवॉक पर सुरक्षा का सवाल, सीढ़ियों से दिख रहा केंद्रीय जेल का अंदरूनी हिस्सा, कांग्रेस ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्षों से चर्चा और विवादों के केंद्र में रहा स्काईवॉक प्रोजेक्ट एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. इस बार विवाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता या उपयोगिता को लेकर नहीं, बल्कि रायपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हुआ
