छत्तीसगढ़ के लाल को इंडिया-ए की टीम में मिला मौका, खुली किस्मत; श्रीलंका में दिखाई देगा जलवा!
Aayush Pandey: छत्तीसगढ़ की तरफ से घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले आयुष पांडे को भारतीय-ए टीम में मौका मिला है. वह पिछले कुछ समय से बहुत ही दमदार खेल दिखा रहे हैं और रणजी ट्रॉफी में अपनी अहम पारियों से वह सेलेक्टर्स का ध्यान खींचने में सफल रहे हैं. अब छत्तीसगढ़ का लाल इंडिया-ए की टीम में खेलता हुई दिखाई देगा. भारतीय-ए की टीम को मल्टी-डे सीरीज श्रीलंका की धरती पर खेलनी है, जहां अब आयुष की बल्लेबाजी का जलवा दिखाई देगा.
