रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में चला बुलडोजर, सामुदायिक भवन को ढहाया, भारी पुलिस बल रहे तैनात
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट पॉल स्कूल में बड़े स्तर पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था. जिसके बाद हिंदू संगठनों ने यह आरोप लगाया कि सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च बनाया जा रहा है. जिसके बाद नगर निगम की टीम आज सुबह मौके पर पहुंची. अब निर्माणाधीन भवन को तोड़ने का काम किया जा रहा है.
