धमाका इतना तेज कि दहल उठा पूरा इलाका, एसी कंप्रेसर फटने से पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती!
रायगढ़ के चक्रधर नगर क्षेत्र में विंडो एसी का कंप्रेसर फटने से भीषण हादसा हो गया. मलबे और धुएं में फंसने के कारण 38 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा राजबीर गंभीर रूप से झुलस गया है.
