130 दिन में तैयार, 30 क्विंटल तक पैदावार! किसानों की पहली पसंद बनी CG तेजस्वी धान
CG Tejasvi Farming: छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन के लिए किसान CG तेजस्वी धान की खेती की ओर बढ़ रहे हैं. कृषि विशेषज्ञ ए.आर.गौर ने बताया कि यह किस्म 130-135 दिन में तैयार होकर 25-30 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन देती है. मध्यम व हल्की भूमि के लिए उपयुक्त इस किस्म में बीजोपचार और संतुलित खाद से बेहतर मुनाफा मिल सकता है.
