मुफ्त कुकर का लालच देकर 138 महिलाओं के लिए फिंगरप्रिंट, मशीन खराब होने का बहाना बनाकर निकाल लिए 1.31 करोड़!
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक बेहद ही चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है. यहां ठगों ने सरकारी योजना के तहत मुफ्त कुकर बांटने का झांसा देकर 138 गरीब महिलाओं के फिंगरप्रिंट लिए और उनके नाम पर 1.31 करोड़ रुपये का फर्जी लोन निकाल लिया.
