मोटा दाना… बंपर पैदावार: छत्तीसगढ़ के किसानों की पहली पसंद बना ये धान, जमकर हो रही बुवाई
Dhan Kheti Tips: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में धान की बुवाई का सीजन शुरू होते ही ‘पान’ किस्म के बीजों की भारी मांग देखी जा रही है. कम समय में तैयार होने वाली यह फसल अपने वजनदार दानों और अधिक पैदावार के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है. बाजार में इसकी विभिन्न उन्नत किस्में उपलब्ध हैं.
