महादेव ऐप सट्टेबाजी केस: CBI का शिकंजा, 6 चार्जशीट दाखिल कर किसे बनाया आरोपी? 6000 करोड़ से ज्यादा अवैध कमाई
CBI Chargesheets Mahadev App Betting Case: महादेव ऐप के प्रमोटर और उनके कई सहयोगी सालों पहले पश्चिम एशियाई देशों में फरार हो गए थे और वहीं से इस नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं. चार मुख्य आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) पहले ही जारी किया जा चुका है. साथ ही उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. अभी मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से गिरफ्तार किया गया था. अब सीबीआई ने इस मामले में 6 चार्जशीट दाखिल की हैं.
