सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: सरेंडर कर चुके नक्सलियों ने उगले राज, 116 ग्राम सोना, कैश और हथियार बरामद
Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सरेंडर कर चुके माओवादियों की मदद से सुरक्षा बलों ने बड़ा नक्सली डंप बरामद किया है. सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 116 ग्राम सोना, 2 लाख रुपये नकद, हथियार और विस्फोटक समेत करीब 18 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया.
