छत्तीसगढ़

Bilaspur News: हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर चौकीदार की हुई थी हत्या, अब केस में बड़ा खुलासा, मिला अहम सुराग

Bilaspur News: बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेषण गृह (Juvenile Observation Home) में आखिर ऐसी कौन-सी चूक हुई कि हत्या के आरोप सहित गंभीर अपराधों में बंद चार अपचारी सुरक्षा गार्ड की हत्या कर फरार हो गए. जांच में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस वारदात ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के 48 घंटे बाद भी चारों अपचारी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.