छत्तीसगढ़

सड़क किनारे स्टॉल, हाथों में हुनर और आंखों में सपने… मिलिए लियानबी की क्रिएटर्स से

Handmade Decor Brand Items: छत्तीसगढ़ के सरगुजा की दो बहनों, मृगाक्षी और मृणाली ने आर्थिक मजबूरी नहीं, बल्कि अपने हुनर को करियर बनाने के लिए हेंडमेड सजावटी वस्तुओं का स्टॉल शुरू किया है. ‘लियानबी’ नाम से वे मोजेक और लिप्पन आर्ट जैसे प्रोडक्ट्स बेच रही हैं और युवाओं को अपने शौक को रोजगार में बदलने की प्रेरणा दे रही हैं.