छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को मिली राहत, SC ने जमानत रद्द करने से किया मना
Chaitanya Baghel Chhattisgarh liquor scam case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में चैतन्य बघेल के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत बरकरार रखी है. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द करने वाली अपील को खारिज कर दिया है. पिछले साल ईडी ने चैतन्य को गिरफ्तार किया था और वह 6 महीने जेल में भी रहे थे.
