खेती में खुशहाली के फूल! सरकार दे रही 50% तक अनुदान, जानिए आवेदन का आसान तरीका
National Horticulture Mission Scheme: राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फूलों की खेती पर किसानों को 50% तक सब्सिडी दी जा रही है. कट फ्लावर और लूज फ्लावर के साथ गेंदा की खेती करने वाले किसान भी योजना का लाभ ले सकते हैं. किसानों को विभाग से पौधे मिलेंगे या बाहर से खरीदे पौधों पर भी सब्सिडी मिलेगी. इनका लाभ लेने के लिए बी-1, खसरा, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी जमा करनी होगी.
